खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला स्तरीय राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पुन्नूलाल मोहले,कलेक्टर कुन्दनकुमार, एसपी भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के साथ स्टालों का निरीक्षण कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश पाठक का जेब कट गया।
राज्य स्तरीय राज्योत्सव के बाद जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले ने रविवार रात 8 बजे किया। इस दौरान विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर कुन्दनकुमार, एसपी भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के साथ तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्टालों का निरीक्षण कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश पाठक का जेब से शातिर जेबकतरे ने पुलिस की अगल बगल आगे पीछे मौजूदगी के बीच पर्स पार कर दिया।
शैलेश पाठक ने सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि स्टालों के निरीक्षण के दौरान ही जेब से उनका पर्स पार हो गया। पर्स में भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड,पेन कार्ड व आधार कार्ड तथा नगद 7 हजार रुपए थे। सुरक्षा के बीच पर्स पार हो गया तो ऐसे में आम नागरिकों को सावधानी बरतते हुए हमेशा चौकन्ना रहने की आवश्यकता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


