खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मवेशियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। मंगलवार की रात एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने तीन गायों की झुंड को कुचल दिया। इस हादसे में 8 गायों की मौत हो गई। वहीं, गर्भवती गाय का पेट फट गया और उसके बछड़ा बाहर निकल गया। घटना में उसकी भी जान चली गई। हादसे के बाद गुस्साए गौ सेवकों ने जमकर हंगामा मचाया और चक्काजाम कर दिया। हालांकि, पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हो गया घटना रतनपुर रोड स्थित गतौरी के पास की है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित सीमा फ्यूल्स के पास बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में मवेशियों की झुंड बैठी थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मवेशियों को कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
इस हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे आकर गायों की मौत हो गई। वहीं, कुछ गाय घायल होकर तड़पती रही। घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा तब पता चला कि एक गर्भवती गाय के पेट से बछड़ा बाहर निकल गया था। मौके पर 8 गायों की लाशें पड़ी थी, जिसे देखकर उन्होंने आक्रोश जताया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


