khabarworld24.-भोपाल: बीजेपी राज्य में अपनी सदस्यता का नया इतिहास रचने की तैयारी में है. पार्टी के बड़े नेताओं को कम से कम 100 सदस्य बनाने को कहा गया है. मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सदस्यता दिलाएंगे। करीब तीन महीने तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान में बीजेपी ने 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. पार्टी राज्य के 64,871 बूथों पर एक साथ प्रचार करते हुए हर बूथ पर 200 नए वोटर भी जोड़ेगी. पिछली बार पार्टी ने मध्य प्रदेश में 95 लाख सदस्य बनाये थे. प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिन लोगों की छवि अच्छी नहीं है या आपराधिक रिकॉर्ड है, उन्हें पार्टी की सदस्यता नहीं दी जाएगी.
भाजपा के लिए – राष्ट्र प्रथम। सदस्यता अभियान में ये सब होगा मिस्ड कॉल के अलावा क्यूआर कोड स्कैन करके पार्टी की सदस्यता लेने का अवसर भी प्रदान किया जाता है। सदस्यता की सुविधा नमो ऐप और पार्टी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। प्रदेश में 1.5 करोड़ सदस्यों का लक्ष्य हासिल करने के लिए भाजपा ने जन प्रतिनिधियों को तय सदस्यों की संख्या दी है। सांसद को 25 हजार, विधायक को 15 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर को 10 हजार, जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य को 5 हजार लोगों को सदस्य बनाना है। यह अभियान दो सितंबर से तीन चरणों में शुरू किया गया है। पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा, दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा और फिर सक्रिय सदस्यता अभियान 15 से 31 अक्टूबर तक चलेगा.
Trending
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ
- नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी
- नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
- राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी
- महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था
- बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं बिलासपुर की महिलाएं, पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
- जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व

