ग्वालियर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) छत्तीसगढ़ के प्रभारी आलोक डंगस से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे। मुलाकात को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें युवा मोर्चा की भावी कार्ययोजना और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आलोक डंगस के संगठनात्मक कार्यों और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन को तैयार करने और युवाओं को एकजुट कर उन्हें राजनीतिक और सामाजिक दिशा देने में युवा मोर्चा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के विकास और “संवरते छत्तीसगढ़” के निर्माण में युवा शक्ति ही सबसे बड़ा आधार है, और आलोक डंगस जैसे ऊर्जावान नेताओं के नेतृत्व में यह शक्ति और प्रभावी रूप से उभर रही है।
मुलाकात के दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय करते हुए गांव से शहर तक मजबूत जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल विकास, रोजगार, नवाचार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
वहीं, आलोक डंगस ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन के लिए उनका मार्गदर्शन बेहद मूल्यवान है। उन्होंने आश्वस्त किया कि युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार कर रहा है और युवा वर्ग को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य जारी रहेगा। इस मुलाकात को आगामी महीनों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और राजनीतिक जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


