khabarworld24.com – ज्यादा लाभ दिलाने का झांसा देकर एक प्रापर्टी डीलर से लाखों रूपए निवेश कराकर धोखाधड़ी करने वाले रोबोट ट्रेडर्स एफएक्स लिमिटेड कंपनी प्रमुखों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। स्थानीय भटगांव रोड गोकुलपुर निवासी उमेश पटेल पिता शिवराम उम्र 40 वर्ष प्रापर्टी डिलिंग का काम करता है। उमेश को 28 अप्रैल 2022 को पीलाराम चंद्राकर पंचवटी कालोनी
निवासी द्वारा रोबोट ट्रेडर्स एफएक्स लिमिटेड नामक कंपनी के जूम मीटिंग के बारे में बताया गया कि कंपनी के प्रमुख ज्ञानप्रकाश साहू एवं देवकृष्ण साहू निवासी भिलाई द्वारा कंपनी के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। मीटिंग में बताया गया कि रोबोट ट्रेडर्स एफएक्स लिमिटेड कंपनी एक यूके रजिस्टर्ड फरेक्स ब्रोकर हाउस है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से ट्रेडिंग करती है।
खबर वर्ल्ड न्यूज़-बालकृष्ण साहू-रायपुर।

