खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भीषण गर्मी के बीच जहां एक ओर शहर के कई इलाकों में जल संकट गहराता जा रहा है, वहीं अंबेडकर वार्ड में राहत की खबर सामने आई है। वार्ड में लंबे समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अब स्थिति सुधरती नजर आ रही है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की सक्रियता और प्रयासों के चलते यहां जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, वार्ड में पार्षद निधि से कराए गए बोर में पंप स्थापित करने के बाद अब पाइपलाइन जोड़ने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। आज इस कनेक्शन को विधिवत रूप से चालू किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को सीधे तौर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस पहल से उन परिवारों को सबसे अधिक राहत मिलेगी, जो लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान थे।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने अब तक अपने निधि से दो बोर में पंप लगवाए हैं, जिससे पूरे वार्ड की जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जल संकट को गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि किसी भी घर को पानी के लिए परेशान न होना पड़े।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि लंबे समय से बोर कनेक्शन की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इससे दैनिक जीवन में होने वाली परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी। वार्ड में किए जा रहे इस कार्य को जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में भी इसी तरह की योजनाओं के माध्यम से वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित


