खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिदरी में बीते लगभग 20 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई है। भीषण गर्मी के बीच इलाज के लिए पहुंचे ग्रामीणों, नवजात शिशुओं और प्रसूता माताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में न तो पंखे चल रहे हैं और न ही पानी की समुचित व्यवस्था है, जिससे मरीजों के साथ उनके परिजन भी बेहाल हैं।
करोड़ों रुपए की लागत से हाल ही में निर्मित इस नए भवन का उद्घाटन कुछ महीने पहले ही बड़े दावों और सुविधाओं के वादों के साथ किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। यहां मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं है, जिससे शासन-प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे गंभीर स्थिति कोल्ड चेन पॉइंट की बनी हुई है, जहां वैक्सीन सुरक्षित रखने के लिए निर्धारित तापमान बनाए रखना बेहद आवश्यक होता है। बिजली बंद रहने से तापमान प्रभावित होने की आशंका है, जिससे लाखों की वैक्सीन खराब हो सकती है। इससे टीकाकरण व्यवस्था पर भी खतरा मंडरा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई सुध नहीं ले रहे है। लगातार बिजली बंद रहने के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस भीषण गर्मी में बिना पंखे और कूलर के नवजात बच्चों का रो-रो कर बुराहाल हो गया है।
Trending
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर: स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
- छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना’ बनी संबल
- भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला, ED की बड़ी कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज जब्त
- 11 किमी की दूरी नहीं बनी बाधा, स्वास्थ्य टीम पहुंची लोहागांव के हर दरवाजे तक
- गांजा पकड़ने गई टीम की गाड़ी लूटकर भागा तस्कर, मोबाइल लोकेशन से दबोचा गया
- लिदरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छाया अंधेरा: 20 घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी में तड़प रहे नवजात और प्रसूता माताएं
- लखपति दीदी मालती विश्वास: छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की नई पहचान
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी


