खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीमों ने जिले के विभिन्न कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के तहत कुल 43 कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर 05 कृषि केंद्रों में विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया तथा 17 केंद्रों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही संबंधित संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि निर्धारित दर पर ही रासायनिक उर्वरकों का विक्रय करें तथा खाद के साथ अन्य सामग्री अनिवार्य रूप से न जोड़ें।
कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध हो सके। वर्तमान में जिले में 31 हजार 128 टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें से 16 हजार 527 टन से अधिक निजी एवं सहकारी क्षेत्र में भंडारित किया जा चुका है और वितरण की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने किसानों से किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक जानकारी पर ध्यान नहीं देने और निर्धारित दर पर ही खाद-बीज की खरीदी करने की समझाइश दी है।
Trending
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- खाद-बीज की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘हंटर’, 5 केंद्रों पर बिक्री बैन, 17 को नोटिस
- रात के अंधेरे में शिक्षा के मंदिर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जेसीबी से ढहाया गया स्कूल भवन, गांव में आक्रोश


