खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दंपति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
यह पूरा मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव का है। मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन करीब चार साल पहले दोनों ने घर से भागकर विवाह कर लिया था।
जानकारी के अनुसार, दोनों का शव उनके घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।
Trending
- योग और नशामुक्ति से गढ़ा जाएगा ‘स्वस्थ बस्तर’, योग आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक
- बस्तर के विकास को लगेंगे पंख: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से 4 घंटे में तय होगा समंदर तक का सफर
- नारायणपुर भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत, 17 यात्री घायल, 3 गंभीर
- प्रेम विवाह के 4 साल बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या, बंद कमरे में मिले शव
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर घमासान: “70 करोड़ महिलाओं से विश्वासघात”, सीएम साय ने कांग्रेस को दी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी
- अबूझमाड़ के ‘अंधेरे’ से ‘उजाले’ की ओर: धानोरा में ITBP के मेडिकल कैंप में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब
- बस्तर के लिए बड़ी राहत: मेकाज में अब सर्वाइकल कैंसर और टीबी का बचाव कवच, नि:शुल्क टीकाकरण की शुरुआत
- बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान


