KWNS – श्रीनगर के लिडवास इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत बड़ी कार्रवाई की हैं। जवानों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए। ये आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में संलिप्त होने की आशंका से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी TRF (द रेज़िस्टेंस फ्रंट) के सदस्य थे।
सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम, जिसमें सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस शामिल थीं, ने पहले से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान इन आतंकियों का पता लगाया। मुठभेड़ के दौरान तीनों आतंकवादी मार गिराए गए, और इस सफलता को सेना की चिनार कॉर्प्स द्वारा नेतृत्व किया गया।
दाछीगाम वन क्षेत्र, जो पहले से ही TRF का मुख्य ठिकाना माना जाता है। यहां आज, सोमवार को अचानक गोलीबारी का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और ऑपरेशन तेज कर दिया। इस क्षेत्र में छिपे हुए अन्य आतंकवादियों के होने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अभी भी जांच में लगी हुई हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।


