खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का सरकार की तरफ से पूरा ख़याल रखा जा रहा है। सरकार ऐसे आत्मसमर्पित पुरुष और महिला नक्सलियों को पुनर्वास योजना का लाभ देते हुए उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। इस बीच नक्सलियों के लिए सरकार ने एक और सौगात पेश की है।
दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार उन नक्सलियों को संतान सुख देने के प्रयास में है जिन नक्सलियों का माओवादी नेताओं ने नसबंदी करा दिया था। बताया जाता है कि नक्सल संगठन में रहते हुए माओवादियों को संतानोत्पत्ति की इजाजत नहीं होती लिहाजा नक्सल दम्पत्तियों की जबरन नसबंदी करा दी जाती है। ऐसे में आत्मसमर्पित नक्सल दम्पत्तियों को माता-पिता बनने का अवसर सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।
इस बारें में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया है कि, अब आत्मसमर्पित नक्सली भी पिता बन सकेंगे। राज्य सरकार नसबंदी करा चुके नक्सलियों को टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा देने जा रही है। मुख्यधारा में लौटते ही उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह पुनर्वास केंद्रों में आत्मसमर्पित युवा नक्सली भी आ रहे हैं। सरकार ऐसे अविवाहित युवाओं के लिए भी चिंतित है लिहाजा उनकी इच्छानुसार आत्मसमर्पित अविवाहित नक्सलियों का विवाह भी कराया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विकास विभाग के द्वारा सामूहिक विवाह के तहत ऐसे युवा परिणय सूत्र में बंधेंगे।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


