खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले के सीमा क्षेत्र पर एक कराेड़ के ईनामी नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में विवाह के बाद एक बेटी की विदाई की तस्वीर सामने आई है, जिसमें परिवार के साथ बेटी सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर वहां तैनात जवानों ने मिलकर उनके पैर छुए, जवानाें ने नजर उतारी और भाई बनकर उसे विदाई दी, इस दाैरान जवान पूरे गांव वालाें के साथ जमकर थिरके। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने आज बुधवार काे पूवर्ती की बेटी के विदाई का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर कर उन्होंने लिखा है कि सीआरपीएफ 150वीं बटालियन के जवानों ने पूरी आत्मीयता के साथ बहन को नेग दिया, आशीर्वाद दिया और खुशी से झूम उठे। जहां कभी सन्नाटा था, वहां अब प्रेम, अपनापन और सुरक्षा का उजाला फैल रहा है, यह बदलते बस्तर की तस्वीर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सली हिड़मा एवं देवा के ग्राम पूर्वर्ती में मंगलवार को एक बेटी का विवाह हुआ उसकी विदाई में पूरा गांव उमड़ा था। गांव की एक बेटी के विवाह में ग्रामीणों ने अपने जश्न में पास के कैंप में तैनात जवानों को आमंत्रित किया गया । जब दुल्हन को विदा किया जा रहा था, तो पूरी बारात जंगल में चली गई, ताकि दुल्हन को सीआरपीएफ के जवानों से मिलवाया जा सके, जिसके बाद बेटी स्वयं अपने घर से सीआरपीएफ कैंप तक आई, इसके साथ पूरे गांव के लोग भी थे। इस दाैरन सभी पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन में थिरक रहे थे। वहीं नवविवाहिता बेटी ने जवानों से मुलाकात कर भाइयों से आशीर्वाद लिया जवानाें ने आर्शीवाद के साथ नेग-उपहार देकर अपनी बहन की तरह विदाई दी। यह इस गांव का एक ऐतिहासिक लम्हा बन गया है।
दरअसल यह विदाई इसलिए भी खास है, क्योंकि देश के सबसे बड़े खूंखार नक्सलियों में से एक माड़वी हिड़मा का यह गांव है, देवा बारसे भी यहीं का रहने वाला है। सालभर पहले तक इस गांव में नक्सलियों की हुकूमत चलती थी। सर्चिग के दौरान जब भी जवान इस गांव में या फिर आस-पास के इलाके में पहुंचते थे, तो ग्रामीण उन्हें देखकर भाग जाया करते थे, छिप जाते थे। उन्हें डर होता था कि कहीं पुलिस एनकाउंटर न कर दे। लेकिन जब इस गांव में सुरक्षाबलों का कैंप खुला तो गांव में अब विकास पहुंचा। जवानों ने ग्रामीणों का दिल जीता, भरोसा जीता। जिसके बाद अब ग्रामीण खुलकर कैंप पहुंचते हैं, जवानों से बातचीत करते हैं। बस्तर संभााग के नक्सल ग्रस्त इलाकाें में शांति की यात्रा में एक बेटी का विवाह मील का पत्थर साबित हाेगा। जहां कभी केवल रक्षक के रूप में देखे जाने वाले सुरक्षाबलाें के जवानाें को अब भाइयों के रूप में गले लगाया जाता है, और जहां जंगल अब डर से नहीं, बल्कि नई शुरुआत की खुशी की लय में थिरकने लगा है।
Trending
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक
- प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा


