साल में दो बार वट सावित्री व्रत किया जाता है,पहला ज्येष्ठ अमावस्या और दूसरा ज्येष्ठ पूर्णिमा पर, इसलिए ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को वट पूर्णिमा व्रत के नाम से जाना जाता है। ये दिन सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत खास होता है।
वैसे तो पूर्णिमा लक्ष्मी जी को समर्पित है, लेकिन वट पूर्णिमा व्रत महिलाएं अपने पति के मंगल कामना के लिए रखती हैं। इस साल 2025 में वट पूर्णिमा कब है, नोट कर लें डेट, मुहूर्त और महत्व।
वट पूर्णिमा व्रत 2025 डेट
वट पूर्णिमा व्रत बहुत ही कठिन होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। वट पूर्णिमा व्रत 10 जून 2025 को किया जाएगा। हालांकि पूर्णिमा का स्नान दान 11 जून को किया जाएगा। ये व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक करना चाहिए। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने का विधान भी है।
वट पूर्णिमा व्रत उत्तराखंड , महाराष्ट्र , गोवा और गुजरात में मुख्य तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान स्त्रियां अक्षय वृक्ष यानी वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।
वट पूर्णिमा 2025 मुहूर्त
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि 10 जून 2025 को सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 11 जून 2025 को दोपहर 1 बजकर 13 मिनट पर किया जाएगा।
वट पूजा मुहूर्त सुबह 8.52 – दोपहर 2.05
स्नान दान मुहूर्त – सुबह 4.02 – सुबह 4.42
चंद्रोदय समय – शाम 6.45
वट पूर्णिमा व्रत के दिन स्त्रियां क्या करती है ?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान को यमराज के प्रकोप से जीवित कराया था। सत्यवान का शव वट वृक्ष के नीचे रखा गया और सावित्री ने वट वृक्ष की पूजा की, इसलिए वट पूर्णिमा व्रत के दिन स्त्रियां अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं, 7 जन्मों के पवित्र वैवाहिक बंधन के लिए 7 बार परिक्रमा कर पेड़ पर कच्चा सूत लपेटती हैं। सुहाग की सामग्री का सुहागिनों को दान करती हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


