वैशाख माह में संकर्षण विनायक चतुर्थी 20 अप्रैल 2026 को है। गणेशपुराण, धर्मसिन्धु और निर्णयसिन्धु के अनुसार प्रत्येक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का व्रत करने से विघ्नों का निवारण, मनोकामनाओं की पूर्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है।
इस व्रत का प्रभाव केवल आध्यात्मिक ही नहीं बल्कि मानसिक और पारिवारिक जीवन पर भी सकारात्मक पड़ता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन उपवास रखकर गणेश जी का पूजन करता है उसके जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाली बढ़ती है।
वैशाख विनायक चतुर्थी 2026 मुहूर्त
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अप्रैल 2026 को सुबह 7.27 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 21 अप्रैल 2026 को सुबह 4.14 पर समाप्त होगी।
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त – सुबह 11:02 – दोपहर 01:38
वर्जित चंद्र दर्शन का समय – सुबह 7.44 – रात 10.20
वैशाख संकर्षण विनायक चतुर्थी महत्व
चतुर्थ्यां वैशाखे मासि सुमुखं यः समर्चयेत्. सर्वविघ्नविनिर्मुक्तः स सुखं लभते नरः॥
अर्थात् – वैशाख मास की चतुर्थी को जो भक्त सुमुख गणपति का पूजन करता है, वह समस्त विघ्नों से मुक्त होकर सुख-सम्पत्ति को प्राप्त करता है। विशेष रूप से जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष होता है, उनके लिए यह व्रत अत्यंत लाभकारी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन श्रद्धा भाव से व्रत और पूजा करने से चंद्र दोष शांत होता है और व्यक्ति को मानसिक शांति एवं स्थिरता प्राप्त होती है।
वैशाख विनायक चतुर्थी पूजा विधि
बच्चों की पढ़ाई और एकाग्रता बढ़ाने के लिए विनायक चतुर्थी की रात गणेश जी के सामने बैठकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना बेहद लाभकारी माना गया है। इससे बच्चों की बुद्धि, समझ और निर्णय लेने की क्षमता में सकारात्मक वृद्धि होती है और उनका मन पढ़ाई में लगने लगता है।
इस दिन भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें। मान्यता है कि इससे धन से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं और सफलता के नए मार्ग खुलते हैं।
विनायक चतुर्थी के दिन अगर संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ किया जाए, तो जीवन में बार-बार आ रहे कष्टों से मुक्ति मिलती है, इसलिए इस दिन संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करना काफी शुभ होता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: बिलासपुर कमिश्नर को सौंपी गई जांच की कमान
- “स्पेस ऑन व्हील्स” बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय
- मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास
- ACB की भ्रष्टाचार पर प्रहार: 10 हजार की घूस लेते अधिकारी गिरफ्तार
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ₹1.22 करोड़ का गांजा बरामद, तस्करी का हाई-टेक तरीका नाकाम
- ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: 2426 किमी सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला
- नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रशासन का प्रहार, सरगांव के मेडिकल स्टोर्स में हड़कंप


