खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और नारी शक्ति के साथ सीधा अन्याय है। यह केवल एक विधेयक नहीं था, बल्कि देश की माताओं-बहनों को उनका अधिकार दिलाने का एक ऐतिहासिक प्रयास था, जिसे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के चलते रोक दिया।
भारतीय जनता पार्टी सदैव से महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। लेकिन जब देश की संसद में महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने का समय आया, तब कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अपनी असली मानसिकता दिखा दी।
पुष्पा सिन्हा ने कहा कि आज स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का “नारी सम्मान” केवल एक नारा है, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने महिलाओं के हक को दबाने का काम किया है। विपक्ष की यह भूमिका न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं के साथ खिलवाड़ भी है।
हम कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से पूछना चाहते हैं
क्या महिलाओं को उनका हक देना इन्हें मंजूर नहीं?
क्या राजनीतिक स्वार्थ, देश की आधी आबादी के अधिकारों से भी बड़ा है?
भारतीय जनता पार्टी इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी और देश की मातृशक्ति को उनका अधिकार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।
Trending
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत


