खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 दिसम्बर को बिलासपुर और मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 25 दिसम्बर को रायपुर से सवेरे साढ़े नौ बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में कुल-उत्सव समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय से बिलासपुर के तिलक नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा एक बजे तिलक नगर में सामुदायिक भवन के प्रथम तल के निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। साव दोपहर पौने दो बजे तिलक नगर से राम सेतु मार्ग के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 01:55 बजे राम सेतु मार्ग में अटल परिसर का भूमिपूजन करेंगे। वे दोपहर 02:20 बजे राम सेतु मार्ग से अटल चौक, तिलक नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उप मुख्यमंत्री साव दोपहर ढाई बजे अटल चौक, तिलक नगर में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर तीन बजे वहां से बिल्हा नगर पंचायत के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे बिल्हा में नगरीय निकायों के स्वीकृत कार्यों और शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। वे शाम साढ़े चार बजे बिल्हा से मुंगेली जिले के सरगांव के लिए प्रस्थान करेंगे।
साव शाम पौने पांच बजे सरगांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे सरगांव से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वे शाम सात बजे मुंगेली कलेक्टोरेट में ‘बदल गया मुंगेली’ (सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल) कार्यक्रम में शामिल होंगे। साव रात साढ़े आठ बजे मुंगेली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात साढ़े दस बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

