खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। थाना जरहागांव क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.12.2024 को मंदबुद्धि (अर्थविक्षिप्त) मुकबधिर शाम करीबन 04.00 बजे नहाने के लिये घर से निकली थी।वापस घर नही आने पर परिजनों के द्वारा ढुढ़ने पर पड़ियाइन के तीन लड़के मुकबधिर को मोटर सायकल मे बैठाकर अमलीकापा खार मे ले जाकर दैहिक शोषण (बलात्कार) किये है और मोबाइल से विडियो फोटो खींचे है, उक्त तीनो राजु टंडन, बिरीज पात्रे, जलेश कुमार रात्रे को गांव वाले पकड़े है।
इस संबंध मे सुचना प्राप्त होने पर तत्काल जरहागांव पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मौके पर पुछताछ कर वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया गया। जिस पर मामले के गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये जाने परिपालन मे श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री पंकज पटेल एवं एस.डी.ओ.पी मुंगेली श्री मयंक तिवारी सर के मार्ग दर्शन पर पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर अपराध क्र. पीड़िता के मां की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 207/24 धारा 137 (2), 140 (4), 64(2)(k),70 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।
जाकर मंदबुद्धि (अर्थविक्षिप्त) पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया व महिला पुलिस अधिकारी से पीड़िता के मां का कथन लेख किया गया, प्रकरण मे आरोपीगण 1. राजु टण्डन पिता राजकुमार उम्र 22 वर्ष 2. बिरीज रात्रे पिता चंदु उम्र 30 वर्ष 3. जलेश कुमार रात्रे पिता लीलदास उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम पड़ियाइन थाना पथरिया जिला मुंगेली का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 20.12.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक सुशील बंछोर थाना प्रभारी जरहागांव, सउनि रामकुमारी यादव, प्र.आर. महेश राज, आर. उमेश सोनवानी की अहम भुमिका रही।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

