हिंदू धर्म में पूजा करते समय नारियल का होना बहुत जरूरी होता है। बिना इसके पूजा को अधूरी मानी जाती है। हर शुभ काम की शुरुआत के लिए नारियल का उपयोग किया जाता है। आप अगर नई बाइक लेकर आते हैं, तो नारियल फोड़ते हैं। शादी और गृह प्रवेश में भी इसका उपयोग होता है। हवन के दौरान भी नारियल को भी जलाया जाता है। इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने विस्तार से बताया है कि हवन में नारियल क्यों जलाते हैं।
सुख-संपन्नता के लिए जलाते हैं नारियल
हवन के दौरान नारियल को जलाने से घर में सकारात्मकता आती है। आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। परिवार में वाद-विवाद है, अशांति रहती है, तो हवन में नारियल जला सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में सब ठीक होने लगता है।
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को नारियल है प्रिय
भगवान श्री हरि विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) और माता लक्ष्मी को नारियल से विशेष लगाव है। हवन के दौरान नारियल को जलाने से उनका आशीर्वाद मिलता है। यह आपके जीवन में परेशानियों को दूर करता है।
मनोकामना पूर्ति के लिए जलाते हैं नारियल
आप लगातार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल रही है। आप हवन के दौरान नारियल को जलाएं व सभी देवी-देवताओं का ध्यान करें। यह आपकी मनोकामनाओं को पूरा करने में मदद करेगा। हवन करने से आपके घर में देवी-देवता आते हैं, जिससे परिवार में सुख-शांति बढ़ती है।
डिसक्लेमर-‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

