Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे
- मृत्यु भोज में गोवंश वध का खुलासा; परंपरा की आड़ में कानून उल्लंघन, दो गिरफ्तार
- बिलासपुर स्टेशन पर ‘मिस्ट कूलिंग’: गर्मी के खिलाफ रेलवे का मास्टरस्ट्रोक
- प्रधान पाठक आत्महत्या मामले में शिक्षा विभाग का बड़ा खुलासा; ‘भुगतान का दबाव’ महज अफवाह
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री साय की पहल से कर्मचारियों को डिजिटल सुविधा: सेवा जानकारी अब मोबाइल एप पर अपडेट प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होगा लाभ: सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और वेतन विसंगति में नहीं होगी कोई परेशानी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन को सशक्त और सहज बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। “डिजिटल प्रशासन – पारदर्शी समाधान” की नीति को आगे बढ़ाते हुए, प्रदेश सरकार ने अब कर्मचारियों की सेवा जानकारी को मोबाइल एप के माध्यम से अद्यतन करने की अभिनव पहल की है। यह प्रयास मुख्यमंत्री साय की…
10 पूर्णतः शिक्षकविहीन विद्यालयों को भी मिले शिक्षक, शिक्षा की गुणवत्ता में आएगा सुधार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लागू की गई “युक्तियुक्तकरण” नीति के सकारात्मक नतीजे अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखने लगे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित इस प्रक्रिया के तहत कोंडागांव जिले के सभी शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों को आवश्यकतानुसार शिक्षक मिल चुके हैं। इससे जिले में शिक्षा का नया उजाला फैला है और विद्यार्थियों का भविष्य अब अधिक सुरक्षित हुआ है। इस पहल के तहत जिले के 10 पूरी तरह शिक्षकविहीन प्राथमिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। सूरजपुर जिले में बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई है। इस पहल के तहत अब जिले की लगभग सभी शालाएं शिक्षक युक्त हो चुकी हैं, जिससे जिले की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक और सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। पूर्व में जिले की 18 प्राथमिक शालाएं पूरी तरह से शिक्षकविहीन थीं, लेकिन अब ये सभी शालाएं शिक्षकयुक्त हो गई हैं। इसी तरह, पहले 281 प्राथमिक शालाएं एकल शिक्षक प्रणाली पर आधारित थीं, जिनकी संख्या अब घटकर केवल 47 रह गई है। इसके…
अब फैलेगा ज्ञान का उजियारा धमतरी के 133 स्कूलों से एकल शिक्षक का दर्जा हटा, हुई अन्य शिक्षकों की नियुक्ति खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले में स्कूलों और शिक्षकों के युतियुक्तकरण से सबसे ज्यादा फ़ायदा एक शिक्षक वाले स्कूलों को हुआ है। ऐसे 170 स्कूलों में से 133 स्कूलों को अतिरिक्त शिक्षक मिल गए है। दूरस्थ अंचलों में शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय शाला होने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा था, जो अब शिक्षकों के पदस्थापना से दूर होने जा रहा है। धमतरी जिले में युक्तियुक्तकरण के बाद शिक्षकों की पदस्थापना से बिना टीचर वाले तीन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पर पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने पत्नी, मां और जीजा से गाली-गलौच कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं विधायक साहू ने भी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ मारपीट करने का काउंटर एफआईआर दर्ज कराया है। चंद्रशेखर राठौर की शिकायत के अनुसार, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के घर के दो एसी के आउटडोर व चिमनी से धुंआ निकलने वाले स्थान को उसकी जमीन तरफ रखा है, जिसे हटाने को कहने के बाद भी नही हटाया था। इस पर 10 जून को बालेश्वर साहू के मकान पर काम करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में अभी चावल उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें राशन दुकानों में सरकार के द्वारा 3 महीने का चावल एक साथ दिया जा रहा है। लेकिन 3 महीने का चावल एक साथ मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। नई-नई पास मशीनों में सर्वर की गड़बड़ी के कारण लोगों को कई घंटों तक राशन दुकानों के सामने लाइन में लगना पड़ रहा है। इसी तरह राजधानी रायपुर के राशन दुकान में भी लोगों की काफी लंबी लाइन देखी गई। यहां राशन लेने आए लोगों का कहना है कि वे सुबह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 खालेमुरवेंड के समीप बुधवार रात लगभग 10 बजे एक भीषण सड़क हादसे में जगदलपुर से रायपुर की ओर लाैह अयस्क लेकर जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में ट्रक का ड्राइवर पेड़ और ट्रक के बीच में बुरी तरह से फंस गया था। इसकी सूचना मिलते ही केशकाल एसडीएम अंकित चौहान और थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल क्रेन बुलवाकर लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 जून को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की 30वीं बैठक आयोजित होने जा रही है। ये बैठक 11.30 बजे से शुरू होगी। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में खरीफ सीजन पर कैबिनेट मंथन कर सकती है। इसके अलावा सुकमा में IED ब्लास्ट में शहीद ASP आकाश की पत्नी स्नेहा गिरीपुंजे के अनुकंपा प्रस्ताव पर निर्णय ले सकती है। साथ ही मानसून सत्र पर भी साय कैबिनेट मंथन कर सकती है। साय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले की अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव की तत्कालीन सरपंच रामिन बाई नेताम को 25 लाख गबन के मामले में गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एक दिन पहले इसी मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक, ग्राम पंचायत कोटमीसोनार में वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में 15वें वित्त योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद जांच टीम गठित की गई थी। जांच में 25 लाख 13…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गरियाबंद जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में अब शिक्षा की नई रोशनी फैल रही है। वर्षों से जिन गांवों में शिक्षक नहीं थे, वहां अब नियमित शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के 16 शिक्षक विहीन स्कूलों में अब शिक्षक पदस्थ हो गए हैं। यह जिले के मैनपुर, देवभोग, छुरा और गरियाबंद ब्लॉकों के मौहानाला, भीमाटीकरा, धुमरापदर, भरूवामुड़ा जैसे दूरस्थ गांवों के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए बड़ी राहत है। पहले इन स्कूलों में शिक्षक नहीं होने के…

