खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के मरकाबेडा गांव में आयोजित एक मृत्यु भोज के दौरान गोवंश की हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार द्वारा आयोजित सामूहिक भोज में कथित रूप से गोवंश का मांस परोसने की तैयारी की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही गौ-रक्षा दल ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान स्थल से गाै-मांस, सींग सहित गोवंश के अवशेष बरामद किए गए, जिससे मामले की पुष्टि हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपित रामलाल वड्डे ने बताया कि उसके पास दो बैल थे। एक बैल की पहले प्राकृतिक मृत्यु हो चुकी थी, जबकि दूसरे को उसने स्वयं मारकर भोज में उपयोग किया। उसने इसे स्थानीय परंपरा से जुड़ा बताते हुए कहा कि मृतक के नाम पर पत्थर स्थापित करने से पहले सामूहिक भोज आयोजित किया जाता है।
नारायणपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर ने आज शुक्रवार काे बतया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए रामलाल वड्डे और शोभी वड्डे को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे
- मृत्यु भोज में गोवंश वध का खुलासा; परंपरा की आड़ में कानून उल्लंघन, दो गिरफ्तार


