खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 खालेमुरवेंड के समीप बुधवार रात लगभग 10 बजे एक भीषण सड़क हादसे में जगदलपुर से रायपुर की ओर लाैह अयस्क लेकर जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में ट्रक का ड्राइवर पेड़ और ट्रक के बीच में बुरी तरह से फंस गया था।
इसकी सूचना मिलते ही केशकाल एसडीएम अंकित चौहान और थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल क्रेन बुलवाकर लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। जिसे 108 की मदद से उपचार हेतु जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया है। इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक चालकों व स्थानीय लोगों ने सहयोग दिया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में लगभग 2 घंटे तक आवागमन बाधित रहा, फिलहाल आवागमन सुचारू रूप से जारी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


