खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद और गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अपने ही माता-पिता को धमकाने और चाकू दिखाकर डराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और आए दिन नशे की हालत में घर पहुंचकर अपने परिवार के साथ गाली-गलौच और मारपीट करता था। घटना 23 अप्रैल की रात की है, जब युवक नशे में घर पहुंचा और मां द्वारा समझाने पर वह भड़क गया। गुस्से में उसने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर परिजनों को डराने लगा।
इस घटना के बाद परेशान मां ने काेतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर क्षेत्र में यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि घरेलू हिंसा और गुंडागर्दी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending
- ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 37 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी


