खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले की अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव की तत्कालीन सरपंच रामिन बाई नेताम को 25 लाख गबन के मामले में गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एक दिन पहले इसी मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम पंचायत कोटमीसोनार में वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में 15वें वित्त योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद जांच टीम गठित की गई थी। जांच में 25 लाख 13 हजार 528 रुपए के गबन करने का मामला उजागर हुआ था। इसके बाद, अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इधर, पुलिस ने एक दिन पहले तत्कालीन पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी को गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इधर, पुलिस ने फरार तत्कालीन सरपंच रामिन बाई नेताम को भी गिरफ्तार किया है और उसे भी जेल भेज दिया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


