खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 जून को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की 30वीं बैठक आयोजित होने जा रही है। ये बैठक 11.30 बजे से शुरू होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में खरीफ सीजन पर कैबिनेट मंथन कर सकती है। इसके अलावा सुकमा में IED ब्लास्ट में शहीद ASP आकाश की पत्नी स्नेहा गिरीपुंजे के अनुकंपा प्रस्ताव पर निर्णय ले सकती है। साथ ही मानसून सत्र पर भी साय कैबिनेट मंथन कर सकती है।
साय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों पर भई चर्चा की जा सकती है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जून के बाद दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। इस दौरान वे बीजापुर जाकर नक्सल आपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात कर सकते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


