खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पर पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने पत्नी, मां और जीजा से गाली-गलौच कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं विधायक साहू ने भी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ मारपीट करने का काउंटर एफआईआर दर्ज कराया है।
चंद्रशेखर राठौर की शिकायत के अनुसार, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के घर के दो एसी के आउटडोर व चिमनी से धुंआ निकलने वाले स्थान को उसकी जमीन तरफ रखा है, जिसे हटाने को कहने के बाद भी नही हटाया था। इस पर 10 जून को बालेश्वर साहू के मकान पर काम करने वाले नौकर को हटाने कहा था।
इस बात की जानकारी मिलते ही जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने गली और फिर घर आकर घर वालों से अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं जीजा हेमंत राठौर से मारपीट की, जिससे उनके गाल और पीठ पर चोट आई है। चंद्रशेखर ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके माता-पिता, उसकी पत्नी और बच्चों को यदि भविष्य मे कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार बालेश्वर साहू होगा।
पड़ोसी की शिकायत पर विधायक के खिलाफ बीएनएस की धारा 329(4), 296, 351(2) और 115 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। वहीं विधायक बालेश्वर साहू की भी मारपीट की शिकायत पर पड़ोसी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मामले में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से जमीन विवाद को लेकर मारपीट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


