Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
Author: Khabar World
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले स्पिनर दिग्वेश राठी अपने नोटबुक सेलिब्रेशन के कारण पूरे सीजन चर्चा में रहे। उन पर इस कारण एक मैच का प्रतिबंध भी लगा था। अब एक बार फिर वह चर्चा में है, इस बार वजह लोकल टी20 क्रिकेट लीग में उनकी जादुई गेंदबाजी है। उन्होंने लगातार 5 गेंदों में पर 5 विकेट चटकाकर सामने वाली टीम को धराशाई कर दिया। इस मैच के 15वें ओवर में उन्होंने लगातार 5 गेंदों पर 5 बल्लेबाजों को आउट किया। पहली तीन गेंदों पर उन्होंने दाएं हाथ के बल्लेबाजों को बोल्ड किया, इसके…
नई दिल्ली। सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में आमिर खान कोच की भूमिका में हैं। तीन साल के बाद आमिर खान स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी इसे लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आइए जानते हैं कि कैसा होगा फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन। बता दें कि आमिर खान की पिछली सक्सेसफुल फिल्म दंगल थी। ये फिल्म 2016 में आई थी। इसके बाद आई उनकी लाल सिंह चड्ढा और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान दोनों ही फ्लॉप रही। अब आमिर स्पोर्ट्स ड्रामा लेकर आ रहे हैं। फिल्म का कलेक्शन पूरी…
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) और कूलर ही लोगों का सहारा होते हैं। ये दोनों ही डिवाइस गर्मी से बचाने में कारगर साबित होती हैं। कूलर में पानी डालकर हवा को ठंडा किया जाता है, जबकि एसी में गैस होती है, जो कमरा ठंडा करती है। कई लोग एसी को सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं, जबकि कई लोग कूलर को शरीर के लिए ठीक नहीं मानते हैं। अब सवाल है कि गर्मी से राहत पाने के लिए AC बेहतर विकल्प है या कूलर? चलिए इस बारे में चौंकाने वाले फैक्ट जान लेते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने लगी है है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अब प्रदेश में मानसून सक्रीय हो रहा है। सोमवार की शाम राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में मौसम ने करवट ली थी। वहीं अगर मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो, आज रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा। मंगलवार की शाम को रायपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आएगी। आपको बता दें कि, प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोटा पुलिस ने देर रात ढाबा, लॉज व होटल में दबिश देकर शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। माहामाया ढाबा में बिना लाईसेंस के शराब बिक्री की जा रही थी। पुलिस की टीम ने दबिश देकर मैनेजर को गिरफ्तार मामला दर्ज कर लिया है। कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि ग्राम गोबरीपाठ स्थित महामाया ढाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है। ढाबा को सामान्य मदिरालय के रूप में उपयोग कर लोगों को शराब परोसा जाता है। सूचना पर पुलिस की टीम ने रविवार की देर रात ढाबा में छापामार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। बजरमुंडा मुआवजा घोटाले में तत्कालीन एसडीएम अशोक कुमार मार्बल को सस्पेंड कर दिया गया है। बजरमुंडा मुआवजे में 100 करोड़ की जगह 415 करोड़ रुपए मुआवजा बांटे जाने की खबर सामने आने के बाद राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) को सौंपने की तैयारी है। इसके पहले तत्कालीन रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने इस मामले में 7 लोगों को आरोपी पाया था, और सभी पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश किया था। लेकिन घरघोड़ा में एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया अभी चल ही रही है। इससे पहले शासन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी। तीसरे चरण का आंदोलन में सभी जिलों में दोपहर 12 बजे जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में रायपुर शहर के कांग्रेस नेता शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से शामिल होंगे। छग राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। इस अवसर पर “शिक्षा का लक्ष्य चरित्र निर्माण – वर्तमान प्रणाली में चुनौतियां और समाधान” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। प्रदेशभर के शिक्षक, विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्व-सहायता समूह की महिलाएं कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम…
*मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देश दिए कि कैम्पा मद का समुचित उपयोग नियमानुसार किया जाए। उन्होंने बैठक में कैम्पा के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। हमारे प्रदेश में भरपूर वन संपदा उपलब्ध है। देश…
*नए शिक्षा सत्र पर मुख्यमंत्री साय ने स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को दी शुभकामनाएं* KWNS- रायपुर l नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूल की घंटी फिर से गूंजने लगी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा है— “खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और छत्तीसगढ़ का गौरव बनो।” मुख्यमंत्री साय ने स्कूली बच्चों से कहा है कि नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ एक नई शुरुआत हो रही है। आज का यह दिन हम सभी के लिए विशेष है। उन्होंने…

