खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोटा पुलिस ने देर रात ढाबा, लॉज व होटल में दबिश देकर शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। माहामाया ढाबा में बिना लाईसेंस के शराब बिक्री की जा रही थी। पुलिस की टीम ने दबिश देकर मैनेजर को गिरफ्तार मामला दर्ज कर लिया है।
कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि ग्राम गोबरीपाठ स्थित महामाया ढाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है। ढाबा को सामान्य मदिरालय के रूप में उपयोग कर लोगों को शराब परोसा जाता है। सूचना पर पुलिस की टीम ने रविवार की देर रात ढाबा में छापामार कार्रवाई की। आरोपी मैनेजर धनीराम मानिकपुरी को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि मैनेजर के पास शराब बेचने के लिए कोई लाइसेंस नहीं है। इसके बाद बिना लाइसेंस के आम लोगों को शराब बेच रहा था। इस मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
Trending
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत


