नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले स्पिनर दिग्वेश राठी अपने नोटबुक सेलिब्रेशन के कारण पूरे सीजन चर्चा में रहे। उन पर इस कारण एक मैच का प्रतिबंध भी लगा था। अब एक बार फिर वह चर्चा में है, इस बार वजह लोकल टी20 क्रिकेट लीग में उनकी जादुई गेंदबाजी है। उन्होंने लगातार 5 गेंदों में पर 5 विकेट चटकाकर सामने वाली टीम को धराशाई कर दिया।
इस मैच के 15वें ओवर में उन्होंने लगातार 5 गेंदों पर 5 बल्लेबाजों को आउट किया। पहली तीन गेंदों पर उन्होंने दाएं हाथ के बल्लेबाजों को बोल्ड किया, इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज को बोल्ड किया। पांचवी गेंद भी उन्होंने गुगली डाली, जिस पर बल्लेबाज एलबीडबल्यू आउट हुआ। हालांकि ये मैच आईपीएल 2025 से पहले का है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका ने भी इसका वीडियो शेयर किया।
दिल्ली में जन्मे 25 वर्षीय दिग्वेश राठी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रूपये में खरीदा था। उन्होंने सीजन में 13 मैचों में 14 विकेट चटकाए। उनका इकॉनमी 8।25 का रहा था। उन्होंने अपने करियर में कुल 15 टी20 खेले हैं, जिनमें उनके नाम 17 विकेट हैं।
Trending
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत


