Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
- बस्तर में जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने दी जा रही स्व-गणना की जानकारी
- जनता की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होने तक सुरक्षाबल तैनात रहेंगें – सुंदरराज पी.
- अबूझमाड़ सहित बस्तर के 497 गांवों में पहली बार मई से शुरू होगा राजस्व सर्वे
Author: Khabar World
लोकसंस्कृति की गूंज के बीच रणनीति का मंथन खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मैनपाट के रमणीय वातावरण में उत्साह, रणनीति और संस्कृति के समन्वय के साथ जारी है। शिविर के दूसरे दिन की बैठकों के बाद हुए सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और नृत्य ने माहौल को जीवंत कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन खुद “मांदर” थामकर पारंपरिक धुनों पर झूमते नजर आए। उनके साथ सांसदों और विधायकों ने भी जमकर ठुमके लगाए। * प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य और भागीदारी स्थान: मैनपाट, जिला सरगुजा (जिसे छत्तीसगढ़ का ‘मिनी शिमला’ कहा…
जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर आर के तंबोली, अपर कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और मांगों की जानकारी दी। बैठक में कर्मचारियों ने समयमान, वेतनमान, पदोन्नति तथा अन्य कर्मचारी कल्याणकारी लाभों से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कबीरधाम निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी चौहान, जो पिछले दो वर्षों से पेट में सूजन और लगातार बढ़ती शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं, को सिम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती किया गया। मरीज को पिछले 10 दिनों से लगातार उल्टियां हो रही थीं और भोजन ग्रहण करने व मल-मूत्र त्याग में भी असमर्थता थी। परिजनों द्वारा उन्हें सिम्स लाया गया, जहाँ उनकी जांच डॉ. नेहा सिंह के द्वारा की गई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल भर्ती कर रक्त, मूत्र एवं सोनोग्राफी जांच की गई। सोनोग्राफी रिपोर्ट में पेट में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 28 लाख 50 हजार के ईनामी 4 महिला नक्सली सहित 12 नक्सलियों ने आज बुधवार काे लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा एसपी गाैरव राॅय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में अब तक कुल 1005 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, इनमें से 205 इनामी नक्सली भी शामिल है। जिला प्रशासन की तरफ से लगातार नक्सल मार्ग में भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 आत्मसमर्पित नक्सिलयों में 1.…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। महिला एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति योजना अंतर्गत बेमेतरा (ग्रामीण) परियोजना द्वारा श्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओश् योजना के तहत ग्राम बीजाभाट के कर्मा भवन में महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) द्वारा एक माह का निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 30 इच्छुक किशोरी बालिकाएं एवं महिलाएं सम्मिलित हैं। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर श्रीमती योगेश्वरी निर्मलकर द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी…
पारदर्शिता, समयबद्धता और दक्षता की ओर प्रशासन का डिजिटल कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में शासकीय कार्यप्रणाली को डिजिटलीकरण की ओर अग्रसर करते हुए, आज संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा में ई-ऑफिस प्रणाली का विधिवत शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने बुधवार को अपने कक्ष से ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पहल शासन की मंशा के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शी, दक्ष एवं समयबद्ध बनाएगी। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से न केवल कार्यों में पारदर्शिता आएगी, बल्कि कार्यों की गति में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में लगातार बदलते मौसम और बारिश के चलते सर्दी, खांसी, उल्टी, दस्त, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों के मामलों में वृद्धि की आशंका को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जनसामान्य से सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को अपनाने की अपील की गई है। बताया गया है कि इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियां भी फैल सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सावधानियां बरतने की अपील की है की गर्म व ताजा भोजन करें। पीने का पानी छानकर या उबालकर पिएं। खुले में रखा या बासी भोजन न करें।…
सक्ति जिले के गोबरा गांव में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा अवैध क्लिनिक, ग्रामीणों की जान जोखिम में
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम गोबरा से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां रामलाल चंद्रा नामक व्यक्ति पर मेडिकल स्टोर के नाम पर अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने का आरोप है। यह मामला अब गाँव और आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहाँ आम लोगों की ज़िंदगी के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो रामलाल चंद्रा का एक मेडिकल स्टोर है, जो कागज़ों में पंजीकृत हो सकता है, लेकिन हकीकत में वह मेडिकल की आड़ में अवैध इलाज केंद्र यानी झोलाछाप क्लिनिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर डेका ने राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना बनी आमजन के लिए लाभकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। सूरज की तेज गर्मी से सोलर पैनल को ऊर्जा मिलने से लोगों को आसानी से बिजली मिल रही है जिससे घर रोशन हो रहे हैं।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। बलौदाबाजार शहर के प्रतिष्ठा कॉलोनी निवासी प्रसन्न दीवान ने इस योजना के तहत अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कर योजना का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग से…

