खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में लगातार बदलते मौसम और बारिश के चलते सर्दी, खांसी, उल्टी, दस्त, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों के मामलों में वृद्धि की आशंका को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जनसामान्य से सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को अपनाने की अपील की गई है। बताया गया है कि इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियां भी फैल सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सावधानियां बरतने की अपील की है की गर्म व ताजा भोजन करें। पीने का पानी छानकर या उबालकर पिएं। खुले में रखा या बासी भोजन न करें। कटे-फटे फल व सब्जियों का सेवन न करें। उल्टी, दस्त, बुखार, खांसी, सिरदर्द जैसे लक्षण होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल जांच कराएं। अधिक जानकारी के लिए 104 टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और सावधानियों का पालन कर खुद को व अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
Trending
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
- बस्तर में जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने दी जा रही स्व-गणना की जानकारी
- जनता की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होने तक सुरक्षाबल तैनात रहेंगें – सुंदरराज पी.


