Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें
Author: Khabar World
सावन में शिवलिंग पूजन का महत्व काफी बढ़ जाता है। भक्त शिवलिंग पर भगवान की प्रिय चीजें अर्पित करते हैं। आपको यह जरूर जानना चाहिए कि शिवलिंग पर सबसे पहले कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए। 11 जुलाई 2025 से सावन माह की शुरुआत होने वाली है। सावन महीने में शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने का महत्व काफी बढ़ जाता है। साथ ही शिवलिंग पर भगवान की प्रिय चीजें अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति भी होती है। शिवलिंग पर आमतौर पर जल, बेलपत्र, दूध, दही, भांग-धतूरा, फूल और फल आदि कई तरह की वस्तुएं अर्पित की जाती…
नई दिल्ली। बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों के अंतर से हरा दिया है। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब इंग्लैंड को एजबेस्टन मैदान पर भारत के खिलाफ हार मिली है। चौथी पारी में इंग्लिश टीम को जीत के लिए 608 रन बनाने थे, लेकिन इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 271 रनों पर सिमट गई और 336 रनों से मैच हार गई। यहां जानिए इंग्लैंड की हार के 3 सबसे बड़े कारण क्या रहे। 1. टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी इंग्लैंड की हार मैच शुरू होने से पहले ही लगभग तय…
नई दिल्ली। 18 साल बाद, अनुराग बसु अपनी 2007 की हिट फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ के सीक्वल ‘मेट्रो इन दिनो’ के साथ वापस आ गए हैं। इसकी प्रीक्वल काफी सक्सेसफुल रही थी। इसके चलते फैंस इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी लेकिन इसने वीकेंड पर धमाल मचा दिया है और अच्छी कमाई कर ली है। ‘मेट्रो इन दिनो’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई? शुक्रवार (4 जुलाई) को रिलीज़ हुई बॉलीवुड की म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा ‘मेट्रो इन दिनो’ को क्रिटिक्स से ज़्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिला है।…
नई दिल्ली। कनेर का फूल केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं है, बल्कि आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में भी जाना जाता है। कनेर के फूलों को पीसकर त्वचा पर लगाने से फोड़े-फुंसी, दाने और संक्रमण से राहत मिलती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। गांव में साधारण सा दिखने वाला यह फूल कई बीमारियों के लिए रामबाण औषधि के रूप में काम करता है। इस फूल को कनेर का फूल कहा जाता है। कनेर जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ औषधीय गुणों के लिए भी जाना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में एक युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। घटना के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कोरबा क्षेत्र में रहने वाले राजेश नाग (35) की शादी कुछ साल पहले कापू थाना क्षेत्र के अलोला गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था। शराब की बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था। जहां राजेश की पत्नी कुछ माह पहले उसे छोड़कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसे में पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जाता है कि एक तेज रफ़्तार अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, भिलाई के वार्ड 13 कोहका निवासी शिवकुमार कुर्रे और उनकी पत्नी मुस्कान कुर्रे अपने रिश्तेदार लव कुमार डाहरे के घर से डिनर कर के लौट रहे थे। तभी रात 11 बजे खुर्सीपार में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शराब घोटाले के मामले में आज आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों के खिलाफ पेश किए गए चालान पर सुनवाई होगी। ACB/EOW ने शनिवार को 2100 पन्नों का विस्तृत चालान विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इस चालान में अधिकारियों की कथित संलिप्तता और भ्रष्टाचार को उजागर किया गया है। आज विशेष कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी, जिसमें कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
खबर वर्ल्ड न्यूज–पंडरिया। दिनांक 06 जुलाई 2025 को पंडरिया अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की वर्चुअल बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपते हुए पंडरिया में नवीन सिविल कोर्ट भवन के निर्माण और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग की। यह ज्ञापन अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री क्रांति शर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया। 2007 से जर्जर भवन में संचालित हो रहा सिविल कोर्ट ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2007 में पंडरिया में सिविल कोर्ट की स्थापना हुई थी, लेकिन विगत 18 वर्षों से यह कोर्ट तहसील कार्यालय के अंतर्गत एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चातुर्मास प्रारंभ के पहले रायपुर पहुंचे अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग ने आज श्रीशंकराचार्य आश्रम, श्रीसुदर्शन संस्थानम् , रावाभांठा में पत्रकार वार्ता में पूछे गये समसामयिक प्रश्नों का समाधान किया। विभिन्न प्रदेशों में चल रहे भाषा विवाद पर उन्होनें कहा कि हमें क्षेत्रीय भाषा का उपयोग करते हुये राष्ट्रभाषा हिन्दी का भी सम्मान करना चाहिये क्योंकि अपने प्रदेश से बाहर जाने पर हम परस्पर वार्तालाप में इसका ही उपयोग करते हैं। भाषा विवाद बढ़ाने के राजनीतिक कारण है। ठीक इसी प्रकार उत्तम कथावाचक के संबंध में कहा कि उन्हें लोभ , भय तथा कोरी…
कांग्रेस की रणनीति और संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित “किसान-जवान-संविधान” जनसभा को संबोधित करेंगे। वह आज सुबह 11:30 बजे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान, जवान, संविधान जनसभा में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 4 बजे वे राजीव भवन पहुंचेंगे, जहां पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक लेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक होगी। बैठक के बाद खड़गे शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

