सावन में शिवलिंग पूजन का महत्व काफी बढ़ जाता है। भक्त शिवलिंग पर भगवान की प्रिय चीजें अर्पित करते हैं। आपको यह जरूर जानना चाहिए कि शिवलिंग पर सबसे पहले कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए।
11 जुलाई 2025 से सावन माह की शुरुआत होने वाली है। सावन महीने में शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने का महत्व काफी बढ़ जाता है। साथ ही शिवलिंग पर भगवान की प्रिय चीजें अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति भी होती है।
शिवलिंग पर आमतौर पर जल, बेलपत्र, दूध, दही, भांग-धतूरा, फूल और फल आदि कई तरह की वस्तुएं अर्पित की जाती हैं। लेकिन जल और बेलपत्र के बिना शिवजी की पूजा अधूरी मानी जाती है।
यदि आप सावन या अन्य दिनों की पूजा में भी शिवलिंग पर केवल शुद्ध जल और बेलपत्र अर्पित करते हैं तो इसस महादेव प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि शिवलिंग पर सबसे पहले जल या बेलपत्र क्या चढ़ाना चाहिए।
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, शिवलिंग पूजन के दौरान सबसे पहले जल चढ़ाना उत्तम माना जाता है। आप गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों का जल शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। इसलिए कहा भी जाता है कि, सच्चे मन से यदि एक लोटा शुद्ध जल भी चढ़ाया जाए तो भोले-भंडारी प्रसन्न हो जाते हैं।
शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद ही आपको बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। इसके बाद आप अन्य पूजन सामग्रियां जैसे दूध, पुष्प, फल आदि चढ़ा सकते हैं।
आप 3, 5, 7, 9, 11 या इससे अधिक संख्या में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ा सकते हैं। बेलपत्र चढ़ाते समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण अवश्य करें।
शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि बेलपत्र खराब,खंडित या छिद्रयुक्त न हो। साथ ही पूजा करते समय अपना मुख पूर्व दिशा की ओर रखें।
Trending
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें


