खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसे में पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जाता है कि एक तेज रफ़्तार अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भिलाई के वार्ड 13 कोहका निवासी शिवकुमार कुर्रे और उनकी पत्नी मुस्कान कुर्रे अपने रिश्तेदार लव कुमार डाहरे के घर से डिनर कर के लौट रहे थे। तभी रात 11 बजे खुर्सीपार में क्रॉस ओव्हर ब्रिज के पहले ही अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में भेज दिया।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनो ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हाइवे पर चक्काजाम किया। पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और मामले को शांत कराया।
Trending
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें


