खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में एक युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। घटना के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक कोरबा क्षेत्र में रहने वाले राजेश नाग (35) की शादी कुछ साल पहले कापू थाना क्षेत्र के अलोला गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था। शराब की बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था। जहां राजेश की पत्नी कुछ माह पहले उसे छोड़कर अपने मायके में आकर रह रही थी। करीब एक माह पहले राजेश नाग भी अपने ससुराल में आकर रहने लगा और शनिवार की रात को उसने अज्ञात कारण से घर के म्यार में फांसी लगा ली।
Trending
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें


