कांग्रेस की रणनीति और संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित “किसान-जवान-संविधान” जनसभा को संबोधित करेंगे। वह आज सुबह 11:30 बजे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान, जवान, संविधान जनसभा में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 4 बजे वे राजीव भवन पहुंचेंगे, जहां पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक लेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक होगी। बैठक के बाद खड़गे शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


