Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और देशभर के नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि “राजनाथ जी एक विचारशील नेता हैं, जिन्होंने देश की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।” राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत और भरोसेमंद नाम हैं। उनकी छवि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दंतेवाड़ा जिले में 12 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष पुनर्वास कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। इनमें से 9 माओवादियों पर कुल ₹28 लाख का इनाम घोषित था। जिस पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की माओवाद के खिलाफ दृढ़ इच्छाशक्ति और विष्णुदेव सरकार की ठोस नीति का प्रतिफल है। साथ ही हमारे वीर सुरक्षाबलों की निरंतर कार्रवाई और जनविश्वास की जीत है। लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत अब तक 1005 नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर पुनर्वास कर चुके हैं, जिनमें 205 इनामी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज–संतोष पाठक, मुंगेली।छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पशु तस्करी पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2014 की धारा 7 के अंतर्गत एक ट्रक को जब्त कर उसे राजसात (सरकारी कब्जे में) किया गया है। यह कार्रवाई मवेशियों की तस्करी एवं उनके साथ अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोपों के आधार पर की गई। तस्करी का पूरा मामला: पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, घटना की तारीख: 1 सितंबर 2024 स्थान: थाना कोतवाली क्षेत्र, मुंगेली…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। एक प्रेमी जोड़े ने अंतरजातीय विवाह के बाद समाजिक बहिष्कार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अजय खूंटे और नेहा साहू ने बताया कि उन्होंने 5 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, लेकिन आज भी समाज ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।नेहा ने अपनी मां सुलेखा साहू सहित महिला समूह के अन्य सदस्यों पर नामजद शिकायत की है। पीड़ितों के अनुसार, समाज ने उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया है। आसपास के लोग उनकी किराना दुकान से सामान खरीदने से मना कर रहे हैं। इतना ही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शराब घोटाले में 11 आबकारी अधिकारियों ने 88 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमीशनखोरी की। वसूली की रकम से प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में स्वयं और परिजनों के साथ ही बेनामी चल-अचल संपत्ति खरीदी। वहीं, कारोबारी में निवेश एवं बेहिसाब खर्च किया। 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में पेश किए गए चालान में ईओडब्ल्यू ने इसका खुलासा किया है। हम आपको 31 अधिकारियों को इस कमीशन का कितना हिस्सा मिला इसकी जानकारी दे रहे है। चार्जशीट के अनुसार, नवीन प्रताप सिंह तोमर ने रायपुर और बलौदाबाजार में सबसे ज्यादा 39 खसरों और 3 रजिस्ट्रियों में जमीन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार 10 जुलाई को एकदिवसीय दौरे पर रायगढ़ जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन द्वारा रायगढ़ रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 11:00 बजे ओ.पी. जिंदल एयरस्ट्रिप रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां से अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट, बनोरा जाएंगे। वे लगभग 11:30 बजे “श्री गुरु दर्शनम्” करेंगे और आध्यात्मिक संतों से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री कलेक्टोरेट परिसर, रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे “रेडी टू ईट” कार्यक्रम के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र वितरित…

Read More

*मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि* KWNS –  रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के जोरा स्थित सालासर बालाजी धाम के सभागार में आयोजित सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. दुबे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री  साय ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हास्य-व्यंग्य के क्षेत्र…

Read More

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से गांव में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का हुआ क्रियान्वयन* KWNS –  रायपुर l छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिला के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाला छोटा सा आदिवासी गांव धुड़मारास आज विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में शामिल यह गांव अब पर्यावरणीय संरक्षण और सतत विकास का मॉडल बनकर उभरा है। प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक जीवनशैली से परिपूर्ण यह गांव, अब सौर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर है। मुख्यमंत्री…

Read More

लोकसंस्कृति की गूंज के बीच रणनीति का मंथन खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मैनपाट के रमणीय वातावरण में उत्साह, रणनीति और संस्कृति के समन्वय के साथ जारी है। शिविर के दूसरे दिन की बैठकों के बाद हुए सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और नृत्य ने माहौल को जीवंत कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन खुद “मांदर” थामकर पारंपरिक धुनों पर झूमते नजर आए। उनके साथ सांसदों और विधायकों ने भी जमकर ठुमके लगाए। * प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य और भागीदारी स्थान: मैनपाट, जिला सरगुजा (जिसे छत्तीसगढ़ का ‘मिनी शिमला’ कहा…

Read More

जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर आर के तंबोली, अपर कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और मांगों की जानकारी दी। बैठक में कर्मचारियों ने समयमान, वेतनमान, पदोन्नति तथा अन्य कर्मचारी कल्याणकारी लाभों से…

Read More