खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और देशभर के नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि “राजनाथ जी एक विचारशील नेता हैं, जिन्होंने देश की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।”
राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत और भरोसेमंद नाम हैं। उनकी छवि एक नीट एंड क्लीन नेता की रही है, जो अपने मधुर व्यवहार और संतुलित राजनीति के लिए जाने जाते हैं। वे किसानों, व्यापारियों और आम जनता के बीच गहरी पकड़ रखते हैं। विपक्षी नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध हैं और सभी दलों के नेता अक्सर उनसे संवाद करते रहे हैं।
राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को वाराणसी जिले के भाभोरा गांव में हुआ था। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे राजनाथ सिंह ने कठिन परिश्रम के दम पर शिक्षा और राजनीति दोनों में मिसाल कायम की। उनके पिता का नाम राम बदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी था।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


