खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार 10 जुलाई को एकदिवसीय दौरे पर रायगढ़ जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन द्वारा रायगढ़ रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 11:00 बजे ओ.पी. जिंदल एयरस्ट्रिप रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां से अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट, बनोरा जाएंगे। वे लगभग 11:30 बजे “श्री गुरु दर्शनम्” करेंगे और आध्यात्मिक संतों से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री कलेक्टोरेट परिसर, रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे “रेडी टू ईट” कार्यक्रम के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे लाभार्थी समूहों से संवाद भी करेंगे। इसके पश्चात वे ग्राम कोसमनारा जाएंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। दोपहर 2:45 बजे मुख्यमंत्री रायगढ़ से स्टेट प्लेन द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
- बस्तर में जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने दी जा रही स्व-गणना की जानकारी
- जनता की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होने तक सुरक्षाबल तैनात रहेंगें – सुंदरराज पी.


