Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
Author: Khabar World
*‘राइजिंग छत्तीसगढ़’ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री साय ने रखा दूरदर्शी विकास का रोडमैप* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में न्यूज़18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भव्य ‘राइजिंग छत्तीसगढ़’ कॉन्क्लेव में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता ने हमें ऐतिहासिक समर्थन दिया और हमने सरकार बनते ही काम की शुरुआत…
*17 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पुरस्कृत* KWNS – रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। नई दिल्ली में आगामी 17 जुलाई को आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राज्य के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन पुरस्कारों को प्रदान करेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित…
कार्टून वॉच और समाज कल्याण विभाग का आयोजन KWNS – रायपुर l इस साल छत्तीसगढ़ राज्य के 25 बरस पूरे हो रहे हैं और देश की एक मात्र कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच के अपने प्रकाशन के 30 वें वर्ष में प्रवेश करने वाली है. इस मौके पर कार्टून वॉच एवं समाज कल्याण विभाग छ.ग. के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. कार्टून वॉच के सम्पादक त्रयम्बक शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि आज कल नशा करने को फैशन समझा जा रहा है और युवा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम द्वारा शनिवार को निगम कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यालय के अंदर व आस-पास सफाई किया गया। नारे लगाकर संकल्प लिया गया कि प्रत्येक शनिवार को चिन्हित स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं रविवार को किसी एक वार्ड में जाकर वार्ड में फैली गंदगी को साफ किया जाएगा। निगम कार्यालय के पिछले हिस्से को अब पार्किंग स्थल के लिए उपयोग किये जाने की योजना बनाई गई है। गाैरतलब है कि सप्ताह में एक दिन शनिवार को नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान कुछ समय से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत ग्राम पंचायत मारोदरहा में उप सरपंच पद को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, उप सरपंच बनने की चाह में एक पंच ने कथित रूप से दूसरे वार्ड के पंचों को प्लेटीना मोटरसाइकिल देकर अपने पक्ष में वोट डलवाए और उप सरपंच का पद हासिल कर लिया। 10 मार्च 2025 को हुए उप सरपंच चुनाव में वोट खरीदने का सुनियोजित षड्यंत्र सामने आया है। आरोप है कि दिनेश डनसेना ने उप सरपंच पद पाने के लिए एक नहीं, बल्कि पूरे 9 निर्वाचित पंचों को ‘प्लेटिना मोटरसाइकिल’ का लालच…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित 11 पोटाकेबिन में फर्जी भुगतान का मामले में परियोजना अधिकारी पुरषोत्तम चन्द्राकर काे निलंबित कर दिया है। इन्होंने ही बिना बिल देखे तीन फर्मो काे 42 लाख से ज्यादा की रकम सीधे उनके खाते से डाल दी गई। जांच के अनुसार सामग्र शिक्षा के 11 पोटाकेबिन पर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जांच किया गया था, जिसमें इन 11 पोटाकेबिन में भोपालपट्टनम अनुभाग 5 पोटाकेबिन और बीजापुर अनुभाग के 6 पोटाकेबिन में कुल 42 लाख 78 हजार 475 शासकीय राशि का फर्जी भुगतान तीन फर्मो पर किया गया। मामले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। आज तक तो आपने सुना ही होगा और देखा होगा कि लड़कों के ऊपर शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक लड़की को भगा ले जाने के विरुद्ध में पॉक्सो एक्ट के तहत् अनेकों मामले दर्ज हुए है, मगर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे, जहां 25 वर्षीय बालिक लड़की के ऊपर नाबालिग बच्चे को बहला फुसला कर भागकर ले जाने के संबंध में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। जी हां मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के आवापल्ली में शराब दुकान को लेकर कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंड़ावी ने आंदोलन की चेतावनी दी इस पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि शराब बेचकर पार्टी कार्यालय बनाने वाले किस नियत से शराब दुकान के विराेध में प्रदर्शन करेंगे। जारी प्रेस विज्ञप्ति में फूलचंद गागड़ा ने कहा कि विष्णुदेव सरकार की पहली प्राथमिकता आदिवासी, शिक्षा और रोजगार है, विपक्ष स्कूल बंद किये जाने का राग अलाप रही है, परंतु सरकार ने कम दर्ज स्कूलों को मर्ज कर व्यवस्था सुदृढ़ किया है। शराब दुकान के विराेध पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि नक्सलियों ने कोंटा थाना क्षेत्र के पीलावाया के जंगल में जमीन के अंदर प्लास्टिक के ड्रम में विस्फोटक छिपा रखा था, जिसका उद्देश्य सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला करना था। सुकमा डीआरजी टीम, विशेष आसूचना शाखा सुकमा और 218वीं वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पीलावाया के जंगल में सर्चिंग के दौरान विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि सुकमा जिले में चलाए जा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए भेजी गई सामग्रियों की गुणवत्ता पर उठे सवालों पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने त्वरित और सख्त रुख अपनाया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े के निर्देश पर राज्य स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया। जिसमें संयुक्त संचालक (वित्त), सीएसआईडीसी और जीईसी रायपुर के तकनीकी प्रतिनिधि, संबंधित जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक संचालक (आईसीडीएस) और दो तकनीकी निरीक्षण एजेंसियों SGS इंडिया और IRCLASS सिस्टम्स के विशेषज्ञ शामिल थे। समिति ने सभी जिलों में सामग्री की गुणवत्ता का भौतिक परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट संचालनालय को सौंप दिया।…

