खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि नक्सलियों ने कोंटा थाना क्षेत्र के पीलावाया के जंगल में जमीन के अंदर प्लास्टिक के ड्रम में विस्फोटक छिपा रखा था, जिसका उद्देश्य सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला करना था।
सुकमा डीआरजी टीम, विशेष आसूचना शाखा सुकमा और 218वीं वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पीलावाया के जंगल में सर्चिंग के दौरान विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि सुकमा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान का एक हिस्सा है, भेजी इलाके से सर्चिग पर निकले सीआरपीएफ और डीआरजी के जवानों न अभियान के दाैरान विस्फोटक सामग्री बरामद किया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


