खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित 11 पोटाकेबिन में फर्जी भुगतान का मामले में परियोजना अधिकारी पुरषोत्तम चन्द्राकर काे निलंबित कर दिया है। इन्होंने ही बिना बिल देखे तीन फर्मो काे 42 लाख से ज्यादा की रकम सीधे उनके खाते से डाल दी गई। जांच के अनुसार सामग्र शिक्षा के 11 पोटाकेबिन पर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जांच किया गया था, जिसमें इन 11 पोटाकेबिन में भोपालपट्टनम अनुभाग 5 पोटाकेबिन और बीजापुर अनुभाग के 6 पोटाकेबिन में कुल 42 लाख 78 हजार 475 शासकीय राशि का फर्जी भुगतान तीन फर्मो पर किया गया।
मामले में भोपालपट्टनम, बीजापुर के 11 पोटाकेबिनो में अनुभाग के एसडीएम की जांच में फर्जी भुगतान के प्रमाण मिलने पर बीजापुर कलेक्टर ने 11 पोटाकेबिनो में 42 लाख 78 हजार 475 शासकीय राशि की फर्जी भुगतान के मामले में उनके खिलाफ थाना स्तर पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गये हैं। संयुक्त संचालक बस्तर शिक्षा विभाग ने जिला बीजापुर के पत्र क्रमांक/581/कलेक्टर/शिकायत/2025 बीजापुर 08/07/2025 में उल्लेख अनुसार शासकीय राशि के दुरुपयोग एवं अनियमितता में संलिप्तता छ.ग.सिविल सेवा (आचरण)नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम(1) (2) (3) के तहत तत्काल प्रभाव से सहायक जिला परियोजना अधिकारी पुरषोत्तम चन्द्राकर को निलंबित कर दिया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


