खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम द्वारा शनिवार को निगम कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यालय के अंदर व आस-पास सफाई किया गया। नारे लगाकर संकल्प लिया गया कि प्रत्येक शनिवार को चिन्हित स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं रविवार को किसी एक वार्ड में जाकर वार्ड में फैली गंदगी को साफ किया जाएगा। निगम कार्यालय के पिछले हिस्से को अब पार्किंग स्थल के लिए उपयोग किये जाने की योजना बनाई गई है। गाैरतलब है कि सप्ताह में एक दिन शनिवार को नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान कुछ समय से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर निगम कार्यालय के अंदर सफाई अभियान चलाया गया।
महापौर संजय पाण्डे ने कहा स्वच्छता का अर्थ है, हमारे आस-पास के वातावरण को साफ रखना । यह केवल शारीरिक सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे आस-पास के पर्यावरण को भी साफ रखना स्वच्छता का एक हिस्सा है । एक स्वस्थ और विकसित समाज के निर्माण में स्वच्छता का बहुत बड़ा योगदान होता है। हम अपने आस-पास फैली गंदगी को स्वच्छ रखें तो बहुत सी गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है, गंदगी से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती है। यदि हम स्वयं को और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखे तो हम गंभीर बीमारियो से बच सकते हैं।
नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने कहा कि स्वच्छता से व्यक्तित्व में निखार आता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। स्वच्छता केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी नागरिकों का यह कर्तव्य है कि हम अपने घर, स्कूल, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ बनाए रखें। हम अपने घरों का गीला व सूखा कचरा अलग अलग दें यह भी हमारा कर्तव्य है।
सफाई अभियान में एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, कलावती कसेर, पार्षद खगेन्द्र, पारुल बोथरा, पूनम सिन्हा, आशा साहू, साहू, उर्मिला यादव, गायत्री बघेल, झरना महंती, रामनरेश पांडे, विधुशेखर झा, एचवाय कुकड़े, धीरज कश्यप, रितेश सिन्हा, सुलोचना, नवीन बोथरा, निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित नगर निगम का स्टॉफ मौजूद रहा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


