Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें
- रायपुर नगर निगम: आज विशेष सामान्य सभा में ‘शक्ति’ और ‘सवाल’ का आमना-सामना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जांजगीर-चांपा दौरा: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्री राम कथा में होंगे शामिल
Author: Khabar World
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर सामने आ चुका है। इसके बाद फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वहीं हर दिन इसकी कास्ट को लेकर भी नए-नए खुलासे होते रहते हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि ‘रामायण’ में कुंभकर्ण का किरदार बॉबी देओल (Bobby Deol) निभाने वाले हैं। अब इन खबरों की सच्चाई भी सामने आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि क्या एक्टर इस रोल में नजर आएंगे? ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे बॉबी देओल? दरअसल बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के अनुसार बॉबी देओल…
नई दिल्ली। आज भी लोग आयुर्वेद पर विश्वास करते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज है। ऐसी ही एक औषधि है अडूसा, जो हमारी सेहत और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसमें बहुत सारे पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर के कई गंभीर रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। हमारे आस-पास के बाग-बगीचों, खेतों और जंगलों में कई औषधीय पौधे उगते हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण पौधा है अडूसा। यह पौधा अपनी औषधीय विशेषताओं के लिए जाना जाता है। अडूसा का पौधा जड़ से लेकर पत्तियों तक पूरी तरह से औषधीय गुणों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। मैनपाट सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर में आज भी योग किया गया, मुख्यमंत्री साय ने X पोस्ट में बताया, “समत्वं योग उच्यते” योग भारत की सनातन परंपरा का वह दिव्य सूत्र है, जिसके प्रत्येक आसन में अनुशासन है, प्रत्येक श्वास में ध्यान है और प्रत्येक क्षण में आत्मिक संतुलन की अनुभूति होती है। आज सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस पर प्रातःकालीन योग सत्र में सम्मिलित हुआ।
खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पारो हप्का और सुनीता उर्फ़ संगीता मंडावी माड़ डिवीजन के कुतुल एलओएस में सक्रीय थी। मौके से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी कोहकामेटा थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की। दो महिला नक्सली पारो हपका और सुनीता उर्फ़ संगीता मंडावी को गिरफ्तार किया गया। दोनों माड़ डिवीजन के कुतुल एलओएस में एक्टिव थी। वहीं लंबे वक्त से जनताना…
न कोविड वार्ड, न तैयारी, मरीज तड़पता रहा अस्पताल में खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में सोमवार रात इलाज के दौरान कोरोना मरीज की मौत हो गई। साल 2025 में कोरोना से मौत की जिले में यह पहली घटना है। जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले के फरसगांव निवासी 48 वर्षीय मरीज को पिछले सप्ताह कांकेर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मरीज को लीवर से संबंधित गंभीर बीमारी थी, जिसका इलाज कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। कोविड से संक्रमित मरीज की मौत के बाद इससे बचाव के तैयारियों की भी पोल खुल गई। कोरोना को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मैनपाट दौरे पर रहेंगे। सुबह 9 बजे वे भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद 9:30 बजे वे बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। दोपहर 3:30 बजे वे मां महामाया एयरपोर्ट से रवाना होंगे और शाम 4:30 बजे रायपुर लौटेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन है। दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम से होगी। इसके बाद अंतिम तीन सत्रों के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्रों में ‘हमारा विचार परिवार’, ‘पंच परिवर्तन’ और ‘शताब्दी वर्ग की योजनाओं’ पर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक अभयराम का इन सत्रों में व्याख्यान होगा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सांसदों और विधायकों के सवालों का समाधान करेंगे। समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल माध्यम से जुड़ने की संभावना है। वे देश की वर्तमान चुनौतियों और उनमें बीजेपी की…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आज दिव्यांग नारायण सिंह को ट्राईसायकल प्रदान किया गया। ट्राईसायकल पाकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें एक नया सहारा मिल गया है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले बासबहार निवासी नारायण सिंह अपने पैरों से चलने-फिरने में असमर्थ थे। इससे उन्हें समान्य दिनचर्या में भी काफी कठिनाईयों को सामना करना पड़ता था। उन्होंने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए सीएम कैम्प कार्यालय में आवेदन दिया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आज नारायण सिंह को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया। ट्राइसाइकिल पाकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। ‘कभी छत टपकती थी, अब घर मुस्कुराता है’ यह वाक्य जांजगीर चांपा जिले के ग्राम खपरीडीह की निवासी श्रीमती प्रतिमा बाई सिदार के जीवन की सच्चाई को बयां करती है। 60 वर्षीया प्रतिमा बाई का जीवन संघर्षों की लंबी कहानी है, पर आज उनके चेहरे पर आत्मविश्वास की जो चमक है, वह प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की सफलता का प्रतीक बन गई है। पति के निधन के बाद उन्होंने अकेले पूरे परिवार की जिम्मेदारी निभाई। जीवन ने कई बार तोड़ा उनके एक बेटे का असमय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी, दूसरा बेटा जम्मू-कश्मीर में…
5 दिन वेंटिलेटर पर चला जीवन-मौत का संघर्ष खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र में रहने वाले डोरका मंडावी के 12 वर्षीय पुत्र घस्सू मंडावी को सोने के दौरान सांप ने उसके हांथ में डस लिया। सर्पदंश से पीड़ित बच्चे को उपचार के लिए तत्काल मेकाॅज लाया गया, 5 दिनों तक वेंटिलेटर में रखकर उपचार के बाद डॉक्टरों के साथ ही स्टाफ नर्स की टीम ने बच्चे की जान बचाने में कामयाब रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारडूम निवासी डोरका मंडावी का 12 वर्षीय पुत्र घस्सू मंडावी खाना खाकर परिजनों के साथ सो रहा था, 2…

