नई दिल्ली। आज भी लोग आयुर्वेद पर विश्वास करते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज है। ऐसी ही एक औषधि है अडूसा, जो हमारी सेहत और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसमें बहुत सारे पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर के कई गंभीर रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
हमारे आस-पास के बाग-बगीचों, खेतों और जंगलों में कई औषधीय पौधे उगते हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण पौधा है अडूसा। यह पौधा अपनी औषधीय विशेषताओं के लिए जाना जाता है। अडूसा का पौधा जड़ से लेकर पत्तियों तक पूरी तरह से औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अक्सर लोग जानकारी के अभाव में इसे खरपतवार समझकर नष्ट कर देते हैं। यदि इस पौधे का सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो यह कई बीमारियों के इलाज में सहायक है।
डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) ने बताया कि अडूसा एक औषधीय पौधा है। इसके फल, फूल, पत्तियां और जड़ हमारी सेहत व स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसमें बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं। अडूसा में मिमोसिन एल्कलॉइड, टैनिन और टर्गोरिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।
आजकल तनाव भरी जिंदगी में अक्सर सिरदर्द की शिकायत रहती है। सिर दर्द से निजात पाने के लिए पेन किलर की जगह अडूसा का सेवन करें। अडूसा के छाया में सूखे हुए फूलों को पीस लें। 1-2 ग्राम फूलों के चूर्ण में समान मात्रा में गुड़ मिलाकर खाएं, आपको सिर दर्द से राहत मिलेगी।
अर्थराइटिस के दर्द में फायदेमंद-
जोड़ों में दर्द है तो आप अडूसा की मदद से उसे दूर कर सकते हैं। अडूसा में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। यूरिक एसिड बढ़ने के कारण घुटनों में दर्द होता है। आप अगर अडूसा का पाउडर पानी के साथ लें तो यूरिक एसिड कम होगा और दर्द ठीक हो जाएगा। आप चाहें तो अडूसा की पत्तियों का मिश्रण बनाकर लेप की तरह घुटने या जॉइंट्स पर लगा सकते हैं।
खांसी व सांस फूलने की बीमारी में फायदेमंद-
अगर किसी की सांस फूलती है या फिर सूखी खांसी है, तो आप अडूसा की पत्तियों का रस निकालकर उसमें शहद मिलाकर उसका सेवन करें। सूखी खांसी को दूर करने के लिए अडूसा के पत्ते, मुनक्का और मिश्री का काढ़ा पीने से जल्द से जल्द खांसी से राहत मिलेगी।
मुंह में घाव और सूजन में फायदेमंद-
अगर किसी इंफेक्शन के कारण मुंह में घाव या सूजन हुआ है तो वासा का प्रयोग जल्दी आराम देता है। यदि केवल मुंह में छाले हों तो वासा के 2-3 पत्तों को चबाकर उसके रस को चूसने से लाभ होता है। इसकी लकड़ी की दातौन करने से मुंह के रोग दूर हो जाते हैं। वासा के 50 मिली काढ़े में एक चम्मच गेरू और दो चम्मच मधु मिलाकर मुंह में रखने से मुंह का घाव सूख जाता है।
दांत दर्द में फायदेमंद-
अगर आप दांत दर्द से परेशान हैं, तो इसके लिए अडूसा का प्रयोग इस तरह से करने पर जल्दी राहत मिलती है। वासा के पत्तों के काढ़े से कुल्ला करने से दांत दर्द कम होता है।
Trending
- अबूझमाड़ सहित बस्तर के 497 गांवों में पहली बार मई से शुरू होगा राजस्व सर्वे
- बस्तर में ‘लाल आतंक’ के प्रतीकों का अंत: 1200 बलिदानियों की स्मृति में चमकेंगे “अमर बलिदानी स्मारक”
- सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
- प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
- घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
- घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में


