खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन है। दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम से होगी। इसके बाद अंतिम तीन सत्रों के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्रों में ‘हमारा विचार परिवार’, ‘पंच परिवर्तन’ और ‘शताब्दी वर्ग की योजनाओं’ पर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक अभयराम का इन सत्रों में व्याख्यान होगा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सांसदों और विधायकों के सवालों का समाधान करेंगे। समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल माध्यम से जुड़ने की संभावना है। वे देश की वर्तमान चुनौतियों और उनमें बीजेपी की भूमिका पर चर्चा करेंगे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


