नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर सामने आ चुका है। इसके बाद फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वहीं हर दिन इसकी कास्ट को लेकर भी नए-नए खुलासे होते रहते हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि ‘रामायण’ में कुंभकर्ण का किरदार बॉबी देओल (Bobby Deol) निभाने वाले हैं। अब इन खबरों की सच्चाई भी सामने आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि क्या एक्टर इस रोल में नजर आएंगे?
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे बॉबी देओल?
दरअसल बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के अनुसार बॉबी देओल फिल्म ‘रामायण’ का हिस्सा नहीं है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि बॉबी देओल फिल्म ‘रामायण’ में कोई रोल नहीं निभा रहे हैं। ये सुनकर एक्टर के फैंस काफी निराश हो गए हैं। पिछले दिनों से ये खबर सामने आ रही थी कि बॉबी फिल्म में कुंभकर्ण बनेंगे। हालांकि ये महज रूमर्स हैं।
इस फिल्म में दिखाई देंगे बॉबी देओल
बता दें कि बॉबी देओल इन दिनों फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1’ को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ स्टार पवन कल्याण, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही और सत्यराज जैसे दिग्गज स्टार्स नजर आएंगे। ये फिल्म इसी महीने यानि 24 जुलाई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक्टर के पास इसके अलावा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ भी है।
‘रामायण’ में नजर आएंगे ये बड़े स्टार्स
बताते चलें कि ‘रामायण’ में रणबीर कपूर श्रीराम, यश को रावण और साई पल्लवी को मां सीता के रोल में देखा जाएगा। इनके अलावा लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे और हनुमान जी बॉलीवुड के दमदार हीरो सनी देओल बनने वाले हैं। फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


