Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Author: Khabar World
कार्रवाई और आंकड़ों पर आधारित ठोस रणनीति बनी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टोरेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आज सड़क सुरक्षा, पशु क्रूरता निवारण तथा नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने की। बैठक में मई माह में हुई पिछली बैठक के निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की गई और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री साहू ने नशीले पदार्थों की बढ़ती समस्या को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि नशा युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर रहा…
‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तीकरण’ विषय पर हुआ आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ढोलिया में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तीकरण’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नया कौशल सीखना एक नई दुनिया को देखने जैसा है। हर युवा को इस अनुभव को महसूस करना चाहिए क्योंकि सीखना ही एक ऐसा गुण है जिसे कोई भी हमसे छीन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बीती देर रात, छोटे डोंगर थाना क्षेत्र से महज़ 6 किलोमीटर दूर स्थित मढ़ोनार गांव में एक जिओ मोबाइल टावर में आग लगा दी, जिससे टावर का जनरेटर जलकर खाक हो गया। हालांकि विद्युत आपूर्ति चालू रहने के कारण टावर कार्यरत है। नक्सलियों द्वारा जिओ टावर को निशाना बनाना, उनकी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की संचार व्यवस्था को बाधित करना और स्थानीय लोगों में डर फैलाना है ताकि वे सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों से कटे रहें। घटना की सूचना मिलते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन किसानों को खेती-किसानी हेतु उन्नत तकनीक सुलभ करवाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से नैनो डीएपी को बढ़ावा दे रही है। जो पैदावार बढ़ाने के लिए भी उपयोगी साबित हो रही है। इसी क्रम में अब साधारण डीएपी के स्थान पर नैनो डीएपी को विकल्प के तौर पर आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान अब सहकारी समितियों के साथ ही निजी प्रतिष्ठानों से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उपसंचालक कृषि राजीव श्रीवास्तव ने कृषि समसामयिक सलाह में किसानों को डीएपी के स्थान पर वैकल्पिक रूप में नैनो डीएपी का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने भारत के सुपुत्र शुभांशु शुक्ला के 18 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से अमरीका के कैलिफ़ोर्निया में सफल लैंडिंग पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप अपना नाम दर्ज कराया है। राज्यपाल ने कहा कि शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा सिर्फ एक मिशन नहीं, बल्कि भारत की नई अंतरिक्ष पहचान का प्रतीक है। वे न केवल आईएसएस जाने वाले पहले भारतीय बने, बल्कि उन्होंने यह दिखा दिया कि भारत अब अंतरिक्ष अन्वेषण की अग्रणी…
धमतरी की महिला उद्यमिता ने बदली सामाजिक सोच, 30 से अधिक महिलाओं को बना चुकीं आत्मनिर्भर, 1000 महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक छोटे से गांव उमरदा की निवासी एनु आज पूरे देश में “स्कूटी दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एनु की जीवटता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उनके योगदान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि एनु जैसी बेटियाँ ही आत्मनिर्भर भारत की असली पहचान हैं। उनके साहस, समर्पण और संकल्प से छत्तीसगढ़ के गांवों की तस्वीर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। अकलवारा हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जेपी वर्मा को छात्राओं से अभद्रता और अनुचित शारीरिक व्यवहार (बैड टच) के गंभीर आरोपों के चलते मंगलवार को छुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई उन आरोपों के बाद की गई है, जिनमें छात्राओं ने प्राचार्य पर फेल करने की धमकी देकर शारीरिक रूप से छूने जैसे गंभीर कृत्य करने का आरोप लगाया था। 5 जुलाई को अकलवारा हाई स्कूल में छात्राओं और उनके पालकों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया था और जेपी वर्मा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसते जा रही है।पुलिस ने आज रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस भावना तोमर से पूछताछ कर रोहित और वीरेन्द्र तोमर की जुटाई जानकारी जुटाई जाएगी। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र है। बता दें कि जान से मारने की धमकी देकर और ब्लैकमेल करके मूल कर्ज राशि से कई गुना ज्यादा ब्याज वसूलने के आरोपी फरार हिस्ट्रीशीटर भाइयों वीरेन्द्र सिंह तोमर एवं रोहित सिंह तोमर के खिलाफ सात…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। नंदिनी टाउनशिप में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका की पहचान कुंवरिया बाई उर्फ चिंया (45 वर्ष) निवासी ग्राम हरदी हाल नंदिनी टाउनशिप के रूप में हुई है। मामले की सूचना मृतिका की बहन ममता जंघेल द्वारा 13 जुलाई को थाना नंदिनी नगर में दी गई थी, जिसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि मृतिका के दीपक कुमार तोडसे (42 वर्ष), निवासी रायपुर रोड अहिवारा के साथ प्रेम संबंध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर के गांवों व मजरे-टोले तक सड़क नहीं बनने की वजह से ग्रामीणों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है और इलाज में देरी की वजह से मरीज जान गंवा रहे हैं।इसी तरह का एक मामला पुन: एक बार सामने आया है, जिसमें भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत फुलगट्टा के आश्रित गांव पेदापाल में सड़क नही होने के कारण मरीजों को कंधा में उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है, यह समस्या ग्रामीण अव्यवस्था और बुनियादी ढांचे की कमी को दर्शाती है। बीजापुर जिला छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का हिस्सा…

