खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर के गांवों व मजरे-टोले तक सड़क नहीं बनने की वजह से ग्रामीणों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है और इलाज में देरी की वजह से मरीज जान गंवा रहे हैं।इसी तरह का एक मामला पुन: एक बार सामने आया है, जिसमें भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत फुलगट्टा के आश्रित गांव पेदापाल में सड़क नही होने के कारण मरीजों को कंधा में उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है, यह समस्या ग्रामीण अव्यवस्था और बुनियादी ढांचे की कमी को दर्शाती है। बीजापुर जिला छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का हिस्सा है, जिसमें भैरमगढ़ एक बड़ा ब्लॉक है, पर यहां के दूरस्थ गांवों में सड़क और स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सुविधाओं की स्थिति अब भी दयनीय बनी हुई है।
सरकारी दस्तावेज़ और प्रशासन का ध्यान इस ओर होने के बावजूद, फुलगट्टा और पेदापाल जैसे गांव आज भी मुख्य सड़क मार्ग से कटे हुए हैं। इसकी वजह से कोई भी मरीज, प्रसूता या आपातकालीन हालत वाली व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को घंटों पैदल चलकर, कांधा या डोली की मदद में उठाकर ले जाना पड़ता है, जिससे समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो जाता है, और कई बार जान जोखिम में पड़ जाती है। ये समस्या केवल भैरमगढ़ ब्लॉक के एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बीजापुर जिले के कई अंदरूनी गांव इसी तरह की बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनका मुख्य कारण सड़क और परिवहन के अभियंत्रण में पिछड़ापन है।
गाैरतलब है कि नक्सल प्रभावित जगरगुंडा से लगे पटेल पारा कमारगुड़ा गांव की निवासी 56 वर्षीय महिला बंडी मुरियामी 6 दिनों से बीमार थी। ग्रामीणों ने 12 जुलाई काे बीमार महिला को खाट पर रखकर कंधे पर ढोकर 15 किमी दूरी तय कर नहाड़ी पटेल पारा आई एम्बुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद एम्बुलेंस में ईएमटी रेशमा कड़ियाम पायलट अशोक सिंह ठाकुर ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल तक पहुंचाया, लेकिन इलाज में देरी की वजह से महिला को बचाया नहीं जा सका, बंडी मुरियामी की माैत हाे गई। मृतक बंडी मुरियामी के पुत्र सुक्का मुरियामी ने बताया कि 108 के कर्मचारी व हॉस्पिटल के स्टाफ ने सही काम किया, लेकिन सड़क की स्थिति खराब होने के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा सके।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


