खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। नंदिनी टाउनशिप में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका की पहचान कुंवरिया बाई उर्फ चिंया (45 वर्ष) निवासी ग्राम हरदी हाल नंदिनी टाउनशिप के रूप में हुई है।
मामले की सूचना मृतिका की बहन ममता जंघेल द्वारा 13 जुलाई को थाना नंदिनी नगर में दी गई थी, जिसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि मृतिका के दीपक कुमार तोडसे (42 वर्ष), निवासी रायपुर रोड अहिवारा के साथ प्रेम संबंध थे। कुंवरिया बाई लगातार दीपक पर शादी का दबाव बना रही थी। घटना की रात 12 जुलाई को करीब 9 बजे दीपक, मृतिका के घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर दीपक ने गला दबाकर कुंवरिया की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, ट्रिनयन ऐप्स, साइबर टेक्निकल सपोर्ट और टावर डंप डेटा की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दीपक ने जुर्म कबूल कर लिया।थाना नंदिनी नगर में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 159/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- दीपक कुमार तोडसे उम्र 42 साल रायपुर रोड अहिवारा, नंदिनी नगर
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


