खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। अकलवारा हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जेपी वर्मा को छात्राओं से अभद्रता और अनुचित शारीरिक व्यवहार (बैड टच) के गंभीर आरोपों के चलते मंगलवार को छुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई उन आरोपों के बाद की गई है, जिनमें छात्राओं ने प्राचार्य पर फेल करने की धमकी देकर शारीरिक रूप से छूने जैसे गंभीर कृत्य करने का आरोप लगाया था।
5 जुलाई को अकलवारा हाई स्कूल में छात्राओं और उनके पालकों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया था और जेपी वर्मा को तत्काल हटाने तथा कार्रवाई की मांग की थी। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य लंबे समय से उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे और कई बार अनुचित तरीके से छूने की घटनाएं हुईं। विरोध करने पर उन्हें फेल कर देने की धमकी दी जाती थी।
इस प्रदर्शन ने प्रदेश भर के शिक्षा जगत को हिलाकर रख दिया था। शुरुआत में शिक्षा विभाग ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब छात्राओं के बयान मीडिया में सामने आए, तब पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने संज्ञान लेते हुए अलग जांच टीम गठित की। जांच में छात्राओं के बयान के आधार पर ‘बेड टच’ की पुष्टि हुई।
छुरा थाना में जेपी वर्मा के खिलाफ 75(2)(B) BNS, 12 पोक्सो एक्ट, और 3(2)(va) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की पुष्टि एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने की है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


